श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ में ट्रॉमा मुद्दे पर युवाओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कई नेताओं को किया डिटेन, क्षेत्र में विरोध
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में ट्रोमा सेंटर की मांग को लेकर युवाओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना सहित कई युवाओं को डिटेन किए जाने के विरोध में गांव बाना में युवाओं ने स्टेट हाईवे पर प्रदर्शन किया। युवाओं ने नारेबाजी करते हुए कार्रवाई का विरोध जताया और सड़क पर टायर जलाए। हालांकि बसों में सवार यात्रियों को गर्मी में परेशान