हाथरस: खाना बनाते समय मिर्च का डिब्बा उठाते समय महिला की उंगली पर सांप ने काटा, परिजन ने जिला अस्पताल हाथरस में कराया भर्ती
जनपद अलीगढ़ की गोरई क्षेत्र के गांव श्यामगढ़ी में घर पर खाना बनाने के दौरान मिर्च का डिब्बा उठा रही महिला ज्ञाना देवी पत्नी जितेंद्र के हाथ की उंगली पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन महिला को तुरंत उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया।