कटिहार: कटिहार में त्योहारों के दौरान मद्य निषेध विभाग का बड़ा छापामारी अभियान, 5 गिरफ्तार, 211 लीटर शराब बरामद
कटिहार में मद्य निषेध विभाग ने त्योहारों के दौरान अवैध शराब तस्करी रोकने के लिए छापामारी अभियान चलाकर 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 133 लीटर चुलाई और 78 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।