रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी जिला अस्पताल में 4 मोबाइल चोरी, सोते तीमारदारों के मोबाइल लेकर फरार हुए चोर
रामगंजमंडी जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में मरीजों के साथ अस्पताल में ठहरे तीमारदारों के करीब चार मोबाइल चोरी होने की घटना सामने आई है। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मरीजों और परिजनों में नाराजगी है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे पीड़ित विनोद कुमार ने बताया कि वह अपनी बहन के प्रसव के लिए जिला अस्पताल आया था। देर होने के कारण वह जनरल वार्ड में जाकर