पुनासा: जंगल में 3 हजार लीटर अवैध महुआ लहान पकड़ा, धावड़िया-गुंजारी के बैकवाटर किनारे दो जगह 3 लाख का लहान नष्ट
मांधाता पुलिस ने गुरुवार शाम को धावड़िया और गुंजारी के बैकवाटर किनारे जंगल में दो स्थानों पर तैयार किए जा रहे करीब 3 हजार लीटर महुआ लहान को नष्ट किया। लहान की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपए बताई जा रही है।