चकरनगर: सहसों पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और 1 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया, भेजा जेल
सहंसों थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। बुधवार शाम करीब 4 बजे थाना प्रभारी निरीक्षक बीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि कस्बा के चौराहे पर पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही थी एक संदिग्ध पर पुलिस की नजर पड़ी तो उसकी जामा तलाशी ली उसके पास एक अवैध देशी तमंचा एक कारतूस बरामद किया गया