🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां जोरों पर! 🇮🇳
अक्षयवट राय स्टेडियम, हाजीपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर डीएम वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) एवं एसपी श्री शुभांक मिश्रा (भा.पु.से.) ने परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास एवं तैयारियों का जायजा लिया।
सशस्त्र बल, बिहार सैन्य पुलिस, जिला पुलिस, होमगार्ड, NCC, स्काउट एवं गाइड दल ने अनुशासन और जोश के साथ शानदार प्रदर्शन किया। 🇮🇳
डीएम ने कदमताल, अनुशासन, समन्वय और सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए, वहीं एसपी ने सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा की।
देशभक्ति के उत्साह से सराबोर हाजीपुर—स्वतंत्रता दिवस के भव्य समारोह के लिए तैयार! ❤️🇮🇳
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#IndependenceDay2026 #स्वतंत्रता_दिवस #HarGharTiranga #Vaishali #Hajipur #Bihar #देशभक्ति #Tiranga
37 views | Vaishali, Bihar | Aug 13, 2026