Public App Logo
रायपुर में चाकूबाज गिरफ्तार, युवक पर किया जानलेवा हमला रायपुर के भाठागांव इलाके में विवाद के दौरान युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कूष सोनकर ने दुश्यंत साहू को जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला किया। शिकायत के बाद पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 109(1) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। #RaipurNews #RaipurPolice #Bhathagaon #CrimeNews #ChhattisgarhNews - Raipur News