जमुई की घटना पर तेजस्वी यादव का हमला, सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग
पटना में बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने जमुई में नाबालिग छात्रा से जुड़ी घटना को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि जमुई की घटना से जुड़ा वीडियो बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल दोषियों को कानून के तहत जितनी कड़ी सजा दी जाए, वह भी कम होगी। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और इस मामले को लेकर बिहार सरकार की देशभर में आलोचना हो रही है।
Bihar, India | Sep 25, 2026