हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ के गोगामेडी टोल नाके पर चाकू से टोलकर्मी की हत्या के मामले में एक बापर्दा गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
हनुमानगढ़ जिले के गोगामेडी टोल नाके पर चाकू से युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। इस प्रकरण में पुलिस ने दो विधि से संघर्षत बालकों को निरुध भी किया है। यह घटना 23 सितंबर रात के समय की है।