कटंगी: गुजरी चौक का गड्ढा बना जानलेवा, बाइक समाई; दुकानदारों ने कहा- शिकायत के बाद भी नहीं हुआ निराकरण
कटंगी शहर के गुजरी चौक से शासकीय नवीन माध्यमिक स्कूल* की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बना एक गड्ढा अब आमजन के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। बुधवार शाम करीब 6 बजे एक बाइक सीधे इसी गड्ढे में समा गई। गनीमत रही कि बाइक चालक को मामूली चोटें ही आईं, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।ललित बिसेन सामान की खरीदी कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गुजरी चौक से स्कूल की तरफ मुड़े,