हरदा: सिराली तहसील में बीच सड़क पर भिड़े दो सांड, राहगीरों में मची अफरा-तफरी
Harda, Harda | Aug 15, 2026 सिराली के नए बस स्टैंड क्षेत्र में शनिवार को दो सांडों के बीच अचानक जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों सांड काफी देर तक एक-दूसरे से सींग भिड़ाते रहे और फिर सड़क पर दौड़ने लगे। इस दौरान मौके से गुजर रहे बाइक सवार, जीप और ट्रैक्टर चालकों में दहशत का माहौल बन गया। सांडों की लड़ाई के चलते सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।