देवेंद्रनगर: तेज बारिश के बीच गणेश विसर्जन में देवेंद्रनगर पुलिस डटी, थाना प्रभारी संतोष यादव टीम के साथ मौके पर
देवेंद्रनगर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुक्रवार को सुबह से ही बड़ा गांव बांध में जारी रहा। सुबह से शाम करीब 6 से 6:30 बजे तक देवेंद्रनगर थाना प्रभारी संतोष यादव अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और विसर्जन के लिए पहुंच रहे लोगों की व्यवस्थाओं को संभालते नजर आए।