किशनी: गाँव नगला इंदे में 40 फुट गहरे कुएं में गिरे मोर को फायर और वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर
किशनी ब्लॉक के नगला इंदे गांव में एक मोर 40 फुट गहरे कुएं में गिर गया था। तीन दिन पहले तेज आंधी और बारिश के कारण मोर नीम के पेड़ से कुएं में जा गिरा। वह बाहर निकलने की कोशिश करता रहा।मंगलवार को सुबह 11 बजे गांव के सूबेदार जाटव ने मोर को कुएं में घायल देखा। उन्होंने तुरंत 112 पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और वन दरोगा राजेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने.......