परिहार: राशन कार्ड की ऑनलाइन एंट्री के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप
परिहार प्रखंड में राशन कार्ड के लिए लिए गए ऑफलाइन आवेदनों की अब ऑनलाइन एंट्री की जा रही है। इसी दौरान रुपये मांगने का आरोप सामने आया है। एकडण्डी निवासी शाहिद अफरीदी ने बताया कि उन्होंने अपने खानदान के कई लोगों का आवेदन कराया था और उसमें अपना मोबाइल नंबर दर्ज किया था। अब उनके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से फोन कर ऑनलाइन एंट्री के नाम पर रुपये की मांग की जा रही ह