🌹 अश्क अली टाक की प्रथम पुण्यतिथि पर कौमी एकता संगोष्ठी, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
जयपुर। राजस्थान की राजनीति के वरिष्ठ एवं सम्मानित नेता, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. अश्क अली टाक की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब में ‘कौमी एकता’ विषय पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और दिग्गज शामिल हुए। मुख्य अतिथि मुकुल वासनिक के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश, डॉ. सी.पी. जोशी, पूर्व विधायक महादेव सिंह खंडेला, रफीक खान, अमीन कागजी, एम.डी. चोपदार , सईद कुरैशी प्रदेश सचिव खेल प्रकोष्ठ कांग्रेस सहित अनेक कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
संगोष्ठी में स्व. अश्क अली टाक के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन को याद करते हुए उनके योगदान पर चर्चा की गई। ‘कौमी एकता’ के विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और आपसी एकता के महत्व को लेकर विचार रखे गए।
स्व. अश्क अली टाक ने राजस्थान की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहकर विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया और उनके सार्वजनिक जीवन एवं योगदान को नमन किया गया।
कांस्टीट्यूशन क्लब जयपुर में आयोजित यह कार्यक्रम स्व. अश्क अली टाक की स्मृतियों और कौमी एकता के संदेश को समर्पित रहा।
Nohar, Hanumangarh | Oct 6, 2026