बांसवाड़ा: चिड़ियावासा पेट्रोल पंप के पास बारिश के दौरान पेड़ की डाली बाइक सवार पर गिरी, बाइक सवार और तीन स्कूली छात्राएं चोटिल
बांसवाड़ा -उदयपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह 11 बजे तेज बारीश के दौरान चिड़ियावासा पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार पर पेड़ की डाली टूट कर गिरने के दौरान बाइक सवार सहित पीछे बैठी तीन छात्राएं चोटिल हो गई। तेज बारीश के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल चिड़ियावासा मे पढ़ने आयी समीप गांव टिंबागामड़ी की तीन छात्राए लंच के दौरान तेज बारीश मे घर जाने के दौरान हादसा हुवा।