टहलने निकली वृद्ध महिला का शव कुएं में मिला
कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर कोटिया गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने कुएं में एक वृद्ध महिला का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
गांव निवासी करीब 60 वर्षीय राजकुमारी बुधवार सुबह टहलने के लिए घर से निकली थीं। करीब नौ बजे ग्रामीणों ने कुएं में उनका शव देखा। इसकी सूचना तत्काल परिजनों को दी गई। मृतका के बेटे हिमांशु पाल पुत्र राम लखन पाल ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान अपनी मां के रूप में की।
सूचना पर पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।
#कौशांबी #पिपरी #तिल्हापुरकोटिया #वृद्धमहिला #शव कुआं पुलिस�
Manjhanpur, Kaushambi | Aug 26, 2026