गुमला: बैंककर्मी बनकर 50 हजार की साइबर ठगी, पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
Gumla, Gumla | Aug 12, 2026 सदर थाना क्षेत्र के सुरसुरिया केसिपारा निवासी 20 वर्षीय बुधनी कुमारी से बैंककर्मी बनकर साइबर ठगों ने 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। घटना के बाद पीड़िता ने गुमला थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। मंगलवार को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉलर ने बताया कि उसके एटीएम के वैधता समाप्त हो गई है। उसने एनी डेस्क नामक एप्लीकेशन डाउनलोड करवा लिया।