राजपुर: करमा गांव में हत्या के प्रयास मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Rajpur, Buxar | Sep 30, 2026 धनसोई थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान थाना क्षेत्र के अनिकेत कुमार खरवार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह धनसोई थाना कांड संख्या 78/26 का प्राथमिक अभियुक्त है।धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि लंबे समय से इस मामले में फरार चल रहे अभियुक्त की तलाश थी।