Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

Shahdol MP: दो पक्षों का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस ने भांजी लाठियां, खाकी पर उठे गंभीर सवाल,, शहडोल/बुढार। कानून-व्यवस्था संभालने और विवादों को शांत कराने के लिए तैनात पुलिस यदि खुद ही लाठी चलाने लगे तो सवाल उठना स्वाभाविक है। शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र अंतर्गत बलबहरा के दमकी टोला स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय के पास ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस की कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दो लोगों के बीच कहासुनी और विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी। किसी बड़ी घटना की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि विवाद को शांत कराने के बजाय पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद लोगों पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक हुई पुलिस की लाठीबाजी से मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई। स्कूल परिसर के समीप हुई इस कार्रवाई से बच्चों और ग्रामीणों में भी भय का माहौल बनने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस का काम विवाद को नियंत्रित करना और कानून के दायरे में कार्रवाई करना है, लेकिन यदि बिना उचित प्रक्रिया के लाठी का इस्तेमाल किया गया है तो यह पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का विषय है।

Madhya Pradesh, India | Aug 11, 2026

MORE NEWS