मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में लख्खा के भजनों पर श्रद्धालु झूमे, भक्ति नाइट में देर रात तक गूंजे जयकारे
झांसी के मऊरानीपुर में मेला जलविहार महोत्सव के तहत नवीन मेला ग्राउंड में अखिल भारतीय भक्ति नाइट का आयोजन हुआ।भजन सम्राट लखवीर सिंह लख्खा ने शानदार भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके भजनों पर देर रात तक श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ महंत सोमेश्वरानंद ने दीप प्रज्वलित कर किया।