लक्ष्मीपुर: जमुई कांवरिया सेवा शिविर में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमे
सुल्तानगंज-देवघर कांवरिया पथ पर स्थित जमुई धर्मशाला के कांवरिया सेवा शिविर में कांवरियों के मनोरंजन के लिए प्रतिदिन भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को भी दूर-दराज से पहुंचे कलाकारों ने 10 बजे के बाद तज भी एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति पर शिवभक्त झूमते नजर आए।