बीरगांव के वार्ड क्रमांक 38 स्थित सरोरा तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया गया। ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के तहत विधायक मोतीलाल साहू समेत भाजपा पार्षद, कार्यकर्ता, निगम अधिकारी और सफाई कर्मचारी शामिल हुए।
बिरगांव नगर पालिक निगम के कमिश्नर श्री युगल किशोर उर्वशा ने बताया कि लोग अपना श्रमदान कर तालाब की सफाई कर रहे हैं। उन्होंने स्वच्छता के प्रति लोगों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
#BirgaonNews #Birgaon #SwachhataAbhiyan #MotilalSahu #YugalKishoreUrvasha SaroaraTalab RaipurNews ChhattisgarhNews News22Bharat