गरौठा: गुरसरांय में निकली विशाल तिरंगा बाइक रैली, भारत माता के जयकारों से गूंजा एरच चुंगी से पण्डवाहा तक का मार्ग
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे युवा नेता कौशल पटेल बिजौरा और अपना दल के क्षेत्रीय सचिव राज यादव सेमरी की अगुवाई में एरच चुंगी गुरसरांय से पण्डवाहा तक विशाल तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारे लगाए। रैली के जरिए राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश