चायल: थाना सराय अकिल क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में तीन वांछित आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
कौशांबी। सराय अकिल थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक रसूलपुर टप्पा निवासी पंकज कुमार, देवनाथ और दुलारी के खिलाफ मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।