भगवानपुर: पटना हाईकोर्ट ने रसलपुर मुखिया मुन्ना सहनी की बहाली का दिया निर्देश, हटाने का आदेश रद्द
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के रसलपुर पंचायत के निर्वाचित मुखिया मुन्ना सहनी को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने उन्हें मुखिया पद से हटाने संबंधी 12 दिसंबर 2025 के आदेश को रद्द करते हुए पुनः मुखिया पद पर बहाल करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति एस. अभिषेक रेड्डी की पीठ ने 29 जुलाई को पारित किया।