मंडला: वीरांगना रानी अवंती बाई की जयंती पर लालीपुर सहित जगह-जगह कार्यक्रम, बलिदान को किया नमन
Mandla, Mandla | Aug 16, 2026 रविवार को वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती जिला मुख्यालय सहित नैनपुर, ईश्वरपुर, नारायणगंज एवं अन्य ब्लॉकों में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। एक बजे जिला मुख्यालय में लालीपुर चौराहा स्थित वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर समाज के लोगों एवं नागरिकों ने पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।