चास में चोरी के गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार
बोकारो के चास थाना क्षेत्र में घरों की खिड़की तोड़कर ज्वेलरी, नकदी और मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 22 जुलाई, 11 अगस्त और 15 अगस्त की रात चोरी की तीन घटनाएं हुई थीं। एसपी के निर्देश पर एएसपी सदर चास के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की।
🔹 7 मोबाइल फोन बरामद
🔹 7 सोने जैसे कंगन बरामद
🔹 3.50 ग्राम पिघला हुआ धातु बरामद
🔹 लोहे का चापड़ और छोटी वजन मशीन भी मिली
गिरफ्तार आरोपियों में गौतम बाउरी उर्फ मिरीण्डा, राहुल कुमार बाउरी, रवि कुमार पाण्डेय, प्रिंस कुमार उर्फ कृष, अमन राज उर्फ मनीष कुमार और कृष्णा कुमार पॉल शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक गौतम बाउरी का पूर्व में भी चोरी से संबंधित आपराधिक इतिहास रहा है।
📍 चास, बोकारो
#Bokaro #Chas #BokaroNews #ChasNews #BokaroPolice #ChasPolice #CrimeNews #JharkhandNews #TheftCase #CrimeInBokaro #CurrentBokaro
Chas, Bokaro | Aug 19, 2026