दिनारा: मेदिनीपुर पंचायत में पीएम आवास योजना पर ग्राम सभा, 250 से अधिक लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक, आपत्तियां दर्ज
Dinara, Rohtas | Sep 27, 2026 दिनारा प्रखंड की मेदिनीपुर पंचायत में रविवार को 1 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर ग्रामसभा हुई। पंचायत सरकार भवन में आयोजित इस सभा में पंचायत के जनप्रतिनिधि, पंचायत सचिव, आवास सहायक समेत 500 से ज्यादा ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तैयार लाभुकों की सूची ग्रामीणों के सामने पढ़कर सुनाई गई। मुखिया रंजय सिंह ने दी जानकारी।