बीकानेर: बीकानेर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, मुख्यमंत्री ने झंडारोहण कर राज्य के नाम संदेश दिया
बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आजादी के जश्न में पूरा स्टेडियम देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस का गौरवमयी पर्व मनाया जा रहा है। समारोह में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और डीजीपी राज