सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय, नर्मदापुरम में पार्टी द्वारा आवंटित दिवस के तहत विधायक डॉ. सीतासरण शर्मा ने नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने नागरिकों और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, सुझाव एवं जनहित से जुड़े विषयों को सुना। विधायक ने संबंधित मामलों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।