धरहरा: दिव्यांग जांच शिविर में 87 लोगों की हुई जांच, प्रमाणपत्र की प्रक्रिया पूरी,बाढ़ ने रोकी राह, 150 दिव्यांग नहीं पहुंच सके
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में शनिवार को दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आंख, हड्डी, मूक-बधिर, कान समेत विभिन्न प्रकार के दिव्यांगों की जांच की गई। जांच के बाद दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। प्रखंड चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि शिविर में आंख से संबंधित सात, हड्डी से संबंधित 75 तथा मूक-