साहिबगंज में अवैध ईंट-भट्ठों पर चला बुलडोजर, माफियाओं में हड़कंप।
साहिबगंज जिले के उधवा अंचल क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ईंट-भट्ठों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। डीएमओ कृष्णा कुमार किस्कू के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने फुदकीपुर स्थित गणपति चिमनी भट्ठा और नासघाट-अकुंबन्ना स्थित साथी चिमनी भट्ठा के टावरों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान राजमहल एसडीओ सदानंद महतो, उधवा सीओ आशीष कुमार, राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज समेत पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों के अनुसार, वैध दस्तावेजों के अभाव और नियमों के उल्लंघन के कारण कार्रवाई की गई। प्रशासन की कार्रवाई से अवैध भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र के अन्य अवैध भट्ठों पर भी कार्रवाई की मांग उठ रही है।
DC Sahibganj #साहेबगंज #अवैध #गोड्डा
Boarijor, Godda | Aug 18, 2026