लालगंज: बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा दुबार कलां के पास हर-घर नल जल योजना का पाइप लीकेज से सड़क पर बह रहा हजारों लीटर शुद्ध पानी
हर घर नल जल योजना के तहत बिछाई गई पाइप लाइन में लालगंज क्षेत्र के दुबार कलां में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास पाइप लीकेज होने से हजारों लीटर शुद्ध पानी सड़क पर बह रहा है। ग्रामीणों ने सोमवार सुबह 10:00 बजे बताया कि पाइप लीकेज होने से की सूचना अधिकारों को दी गई ले।।किन अब तक इसे ठीक नहीं किया गया। अधिकारियों से लीकेज ठीक करवाने की मांग की गई।