Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sdm
Uttarakhand
Sambalpur
updatesthenirmal
बस्ती: स्टार हॉस्पिटल बस्ती में कैंसर मरीजों को राहत, विशेषज्ञ परामर्श के साथ आधुनिक इलाज की सुविधाएं उपलब्ध.. #trendingpost #fallowers #nonfollowers
Basti, Basti
| Aug 22, 2026
#trendingpost
#fallowers
#nonfollowers
MORE NEWS
राजन इंटरनेशनल एकेडमी बस्ती में पीटीएम, शानदार परिणाम से अभिभावकों के चेहरे खिले..
Basti, Basti | Aug 22, 2026
राजन इंटरनेशनल एकेडमी में शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन, शानदार परिणाम पर झलकी खुशी बस्ती। शनिवार को राजन इंटरनेशनल एकेडमी में शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन (पीटीएम) का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बच्चों के अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर अपने पाल्यों का रिपोर्ट कार्ड देखा। छात्रों के शानदार प्रदर्शन और शत-प्रतिशत परिणाम से अभिभावकों में खुशी का माहौल रहा। कई अभिभावक अपने बच्चों की उपलब्धियां देखकर भावुक भी नजर आए। उन्होंने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस दौरान कुछ अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए, जिन्हें प्रबंध तंत्र ने सकारात्मक रूप से स्वीकार किया। इस अवसर पर एकेडमी की निदेशक शिखा चतुर्वेदी ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों की मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की स्थापना के समय से ही शिक्षा को अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंचाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पहल की गई थी। इसी के तहत विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क और परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाता है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था आगे भी निरंतर जारी रहेगी। निदेशक ने कहा कि विद्यालय में शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे विद्यार्थियों को सुनने और समझने का प्रयास करते हैं। बच्चों की रुचि और क्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्रैक्टिकल तथा एक्टिविटी आधारित शिक्षा प्रदान की जाती है। इससे विद्यार्थियों को विषयों को समझने और उन्हें व्यवहारिक जीवन से जोड़ने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि एकेडमी का उद्देश्य केवल आर्थिक लाभ अर्जित करना नहीं, बल्कि शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना है। संस्थान उनके दादाजी के सपनों को साकार करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। वर्तमान में एकेडमी में 3000 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जबकि 100 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं आधुनिक तकनीकों के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षित कर रहे हैं। कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय ने कहा कि संस्थान की पहली प्राथमिकता विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। बदलते तकनीकी दौर में बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सत्र 2026-27 में कंप्यूटर साइंस के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंग्लिश स्पीकिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक चुनौतियों के लिए तैयार करना है। प्रधानाचार्य सानू एंटोनी ने बताया कि इस वर्ष यूनिट टेस्ट का परिणाम बेहद शानदार रहा है। इसी उपलब्धि को लेकर पीटीएम का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों का विश्वास बनाए रखना विद्यालय प्रबंधन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए कई नई सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं। इनमें कंप्यूटर कोर्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जानकारी, इंग्लिश स्पीकिंग क्लासेस और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण शामिल हैं। इसके अलावा 25 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। स्कूल वाहनों को जीपीएस सिस्टम से जोड़ा जाएगा, जिससे अभिभावक अपने बच्चों की यात्रा और सुरक्षा पर नजर रख सकेंगे। विद्यालय में प्रत्येक माह मूल्यांकन टेस्ट तथा प्रत्येक तीन महीने में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित की जाती है। इससे विद्यार्थियों की प्रगति की लगातार निगरानी की जाती है और जरूरत के अनुसार उनकी कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाता है। मेधावी विद्यार्थियों को समय-समय पर पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया जाता है। राजन इंटरनेशनल एकेडमी में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। पूरा कैंपस वातानुकूलित है। परिसर में क्रिकेट एकेडमी, अत्याधुनिक साइंस लैब, दो कंप्यूटर लैब, इंडोर गेम्स, प्रेयर ग्राउंड, स्मार्ट क्लासेस और न्यूज पेपर रीडिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उनके शैक्षणिक, मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास को सुनिश्चित करना है। शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार एवं भविष्य की संभावनाओं को लेकर संवाद हुआ। शानदार परीक्षा परिणाम और आधुनिक शिक्षण व्यवस्था के बीच आयोजित यह सम्मेलन विद्यालय और अभिभावकों के बीच विश्वास एवं बेहतर समन्वय को मजबूत करने वाला रहा।
Basti, Basti | Aug 22, 2026
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा कलवारी क्षेत्र के तटबन्धों का संयुक्त निरीक्षण किया गया एवं सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश बस्ती: जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती ने कलवारी क्षेत्रान्तर्गत स्थित तटबन्धों का संयुक्त निरीक्षण कर उनकी वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया। पानी के बहाव, तटबन्धों की मजबूती तथा आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक बस्ती ने क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए चौकसी एवं गश्त व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से किए गए इस निरीक्षण का उद्देश्य जनजीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करना है। बस्ती पुलिस जनसामान्य से अपील करती है कि तटबन्धों या जलस्तर से संबंधित किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।
Basti, Basti | Aug 22, 2026
राजन इंटरनेशनल एकेडमी में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग संपन्न, अभिभावकों ने शिक्षकों से साझा की बच्चों की प्रगति बस्ती। राजन इंटरनेशनल एकेडमी में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर अपने बच्चों की शैक्षिक प्रगति, अनुशासन, व्यवहार एवं विद्यालय की गतिविधियों के बारे में शिक्षकों से जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं और उनके बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक सुझाव दिए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध निदेशक शिखा चतुर्वेदी ने कहा कि पेरेंट्स-टीचर मीटिंग का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। बच्चों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा देना विद्यालय की प्राथमिकता है। शिखा चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में नियमित रूप से सहयोग करने और उनकी गतिविधियों पर सकारात्मक नजर रखने की अपील की। मीटिंग के दौरान अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। बैठक में शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच हुए संवाद से विद्यार्थियों की प्रगति को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी इसी तरह अभिभावकों और शिक्षकों के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने की बात कही। #राजनइंटरनेशनलएकेडमी #पेरेंट्सटीचरमीटिंग #शिखाचतुर्वेदी #बस्ती #शिक्षा #अभिभावक #विद्यार्थी #स्कूलन्यूज #बस्तीसमाचार #
Basti, Basti | Aug 22, 2026
2027 में नहीं अगली पैदाइश में चुनाव की तैयारी करे अखिलेश ओमप्रकाश राजभर ने कहा.. #ओमप्रकाश_राजभर #सपा #trendingvideo #shorts #reelsviralシ #viralpost
Basti, Basti | Aug 22, 2026
*कलवारी थाने में डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, निष्पक्ष निस्तारण का दिया निर्देश* *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 22 अगस्त 2026* थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कलवारी में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों के शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए गए। शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में *जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह* ने एक-एक शिकायतकर्ता की बात गंभीरता से सुनी। अधिकांश मामले जमीन विवाद, आपसी झगड़े और राजस्व से जुड़े थे। *जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि लेखपाल और कानूनगो पुलिस के साथ मौके पर जाएं और पैमाइश कर विवाद का स्थायी समाधान करें। किसी भी पीड़ित को थाने का चक्कर न लगाना पड़े। वहीं *पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह* ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि समाधान दिवस में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कलवारी सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। *संवाददाता हरी ओम प्रकाश, *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 22, 2026
*हरैया में रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक, एसएचओ हरैया संजय कुमार ने दिया भाईचारे का संदेश* *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 22 अगस्त 2026* आगामी रक्षाबंधन और बारावफात पर्व को देखते हुए थाना हरैया परिसर में शनिवार को पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दोनों पर्वों को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे *थाना प्रभारी निरीक्षक हरैया संजय कुमार * ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों से कहा कि दोनों पर्व प्रेम और एकता का संदेश देते हैं। सभी को मिलकर पर्व मनाना चाहिए और अफवाहों से बचना चाहिए। *थानाध्यक्ष संजय कुमार* ने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर मिलने वाली किसी भी भ्रामक सूचना को बिना सत्यापन के आगे न बढ़ाएं। त्योहारों के दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा, यातायात और साफ-सफाई के विशेष प्रबंध किए गए हैं। आयोजकों को प्रशासन के नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी सदस्यों ने पुलिस प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। *संवाददाता हरी ओम प्रकाश, राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 22, 2026
*बाढ़ के खतरे को देखते हुए अलर्ट मोड पर प्रशासन: डीएम-एसपी ने कलवारी तटबंध का किया संयुक्त निरीक्षण* जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 22 अगस्त 2026 *संवाददाता, बस्ती:* जनपद में नदियों के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। *जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह* ने कलवारी क्षेत्र के तटबंधों का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान *जिलाधिकारी* ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से तटबंधों की मजबूती, पानी के बहाव और कटान की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि तटबंधों पर लगातार निगरानी रखी जाए और मरम्मत सामग्री पूरी तरह तैयार रखी जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। वहीं *पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह* ने क्षेत्रीय थानों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गश्त और चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित रिस्पांस टीम सक्रिय रहेगी और ग्रामीणों को हर संभव सहायता पहुंचाई जाएगी। साथ ही अफवाहों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इस संयुक्त निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जनजीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और मजबूत करना रहा। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि तटबंधों या जलस्तर से संबंधित किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते बचाव कार्य शुरू किया जा सके। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Aug 22, 2026