लखनादौन: नगर परिषद लखनादौन के जिम्मेदारों ने नहीं सुनी, तो वार्ड वासी स्वयं बने आत्मनिर्भर
लखनादौन विकासखंड के नगर परिषद लखनादौन के वार्ड क्रमांक 4 की रानी दुर्गावती चौक से पह की तरफ जाने वाली सड़क के मुहाने में हुए गड्ढे को लेकर कई बार वार्ड वासियों ने नगर परिषद को इसकी सूचना दी। जब जिम्मेदारों ने नहीं सुनी तो वार्ड वासी स्वयं ही आत्मनिर्भर बन गए।