बेगूसराय: श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क से सुभाष चौक तक तिरंगा यात्रा का आयोजन, प्रभारी मंत्री हुए शामिल
श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क से लेकर सुभाष चौक तक तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे किया गया. इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री राम कृपाल यादव, डीएम श्रीकांत शास्त्री, एसपी मनीष समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं आमलोग मौजूद थे. यात्रा के प्रारंभ एवं समापन स्थल पर महान राष्ट्र नायक के योगदान एवं बलिदान को स्मरण करते हुए नमन किया.