छात्रों के विधानसभा घेराव को लेकर हजारीबाग प्रशासन अलर्ट
रांची में सोमवार को प्रस्तावित छात्र विधानसभा घेराव को लेकर हजारीबाग जिला प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है। जिले के विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। छात्रों का आरोप है कि यह कार्रवाई उन्हें रांची पहुंचने से रोकने के उद्देश्य से की जा रही है। हालांकि, जांच अभियान को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
#apnagiridihnews #GiridihNews #JharkhandNews #StudentProtest