कौंच: चंद मिनट की बारिश में चंद्रकुआ चौराहा तालाब बना, घर-दुकानों और भूतेश्वर मंदिर में घुसा गंदा पानी, आरती गंदगी के बीच हुई
Konch, Jalaun | Aug 16, 2026 शनिवार देर रात 10 बजे थोड़ी देर की बारिश ने कोंच नगरपालिका क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी। चंदकुआं चौराहा तालाब में तब्दील हो गया और भूतेश्वर मंदिर समेत घरों, दुकानों व क्लीनिकों में पानी घुस गया। मंदिर में जलभराव के बीच पुजारी और श्रद्धालु आरती करते नजर आए। जलभराव से राहगीरों, वाहन चालकों, रेहड़ी दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ी।