बिसौली: जलालपुर गांव में चोरी के आरोप से आहत युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बताया- युवक का अग्नि वीर में हुआ था चयन
Bisauli, Budaun | Aug 14, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में चोरी के आरोप से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उनके बेटे पर करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाया था। मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई थी। युवक के पिता के मुताबिक, उनके बेटे का अग्निवीर में चयन हो चुका था।