आदर्श नगर में मेडिकल स्टोर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी लेकर फरार, सीसीटीवी मे वारदात हुई कैद
अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक के सामने स्थित इंडिया मेडिकल स्टोर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर दुकान का शटर खोलकर अंदर घुसे और गल्ले में रखी करीब 10 से 15 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
चोरों ने दुकान में रखे सामान को भी खंगाला। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। दुकान के सामने रहने वाले व्यक्ति ने शटर खुला होने की सूचना मेडिकल संचालक दीपक दाग़नानी को दी।मेडिकल मालिक कब मौके पर पंहुचा तो चोरी की वारदात का पता चला।
दीपक दाग़नानी ने तुरंत आदर्श नगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर शातिर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
#RajasthanNews #LatestNews #ajmer
Ajmer, Ajmer | Aug 18, 2026