भादरा: कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
भादरा के कलाना गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार किराड़ाबड़ा निवासी जगदीश गंभीर घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिरसा रेफर किया गया, जहां उपचार जारी है। पत्नी रेखा की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 281 व 125(ए) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।