हनुमानगढ़: जंक्शन के सतीपुरा ओवरब्रिज के नीचे दुकान में रखी थी अवैध शराब, पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
जंक्शन थाना पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सतीपुरा ओवरब्रिज के नीचे स्थित दुकान से विभिन्न ब्रांड की देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस के अनुसार सतीपुरा ओवरब्रिज के नीचे एक दुकान पर अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।