नाथ नगरी में आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हुए रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को परम पूज्य गुरुदेव स्वामी श्री श्री 1008 स्वामी हरि चैतन्यपुरी जी महाराज का पावन आगमन हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन 15, साईं आशियाना कॉलोनी, श्री साईं मंदिर, कुदेशिया फाटक, इज्जत नगर में श्री संजीव सक्सेना के निवास पर किया गया था।
श्रद्धालुओं में 'कामां के कन्हैया' और 'लाठी वाले भैया' के नाम से प्रसिद्ध महाराज जी ने सर्वप्रथम श्री साईं रक्षा धाम, कुदेशिया फाटक में दर्शन किए और बाबा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गुरुदेव के आगमन से समस्त वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ उनका स्वागत किया।