घरघोड़ा: रायगढ़ में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी, यातायात पुलिस ने 16 ब्लैक स्पॉट का किया निरीक्षण; रात में दूर से चमकेंगे
रायगढ़ यातायात पुलिस ने सड़क हादसों को कम करने के लिए जिले के 16 ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया। रात्रिकालीन दृश्यता बढ़ाने के लिए दुर्घटना संभावित स्थानों पर रिफ्लेक्टिंग रेडियम लगाए गए हैं। साथ ही स्थायी सुधार के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय की तैयारी की जा रही है।