मंडलेश्वर में मां नर्मदा के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से 'नर्मदा संवाद' नामक एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। नर्मदा समग्र और मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जैविक खेती अपनाने और घाटों के संवर्धन पर कार्ययोजना तैयार की गई।