भादरा: गोगामेड़ी टोल प्लाजा पर चाकूबाजी में टोलकर्मी की मौत, तीन बाइक सवारों पर हमला करने का आरोप
गोगामेड़ी टोल प्लाजा पर गलत लेन में जाने से रोकने पर तीन बाइक सवारों ने टोलकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में कारूलाल नागर की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि धर्मवीर घायल हुआ। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस हरियाणा नंबर व सोनीपत पुलिस लोगो लगी बाइक के आधार पर जांच कर रही है।