जलालाबाद: जलालाबाद क्षेत्र में नदियों का जलस्तर बढ़ा, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी; उप जिलाधिकारी ने भोजन के पैकेट वितरित किए
जलालाबाद। लगातार हो रही बारिश से रामगंगा और बहगुल नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ने से तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। हालात बिगड़ने की सूचना पर एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, तहसीलदार वागिश मणि त्रिपाठी समेत तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया। अधिकारियों ने प्रभावित गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों का हाल जाना और राहत सामग्री का वितरण कराया।