Public App Logo
भाजपा नेता-वकील पर हमले के विरोध में हाईवे जाम : 4 घंटे तक फंसे रहे वाहन; बदमाशों को पकड़ने की मांग। जालोर जिले के बागरा थाना क्षेत्र के सियाणा गांव में भाजपा नेता और वकील नटवर सिंह राजपुरोहित पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में गुरुवार को राजपुरोहित समाज समेत लोगों ने जालोर-सिरोही स्टेट हाईवे करीब चार घंटे तक जाम रखा। प्रदर्शनकारी हमलावरों की जल्द गि#रफ्तारी की मांग कर रहे थे। डीएमपी गौतम जैन की समझाइश और जल्द कार्रवाई के आश्वासन के बाद रात करीब 9 बजे जाम खोल दिया गया। घटना को लेकर आज भी कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बदमाशों को जल्द पकड़ने की मांग की जाएगी। - Jalor News